Friday, July 17, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पानी संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन


पानी संस्थान अर्थात पीपुल्स एक्शन फार नेशनल इंटीग्रेशन गोंडा द्वारा आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन ग्राम मदनापुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने भारत सरकार द्वारा जून माह में क्रियान्वित खेत बचाओ अभियान की जानकारी दी तथा कृषकों से धान की सीधी बुवाई करने का आवाहन किया । उन्होंने बताया कि धान की सीधी बुवाई से सिंचाई जल में भारी बचत होती है । धान की सीधी बुवाई का समय मध्य जून तक है । इसमें धान की नर्सरी तैयार करने एवं रोपाई का खर्च बच जाता है । उन्होंने धान की सीधी बुवाई में खरपतवार प्रबंधन, मृदा नमूना परीक्षण,हरी खाद की खेती, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, अरहर की खेती आदि की जानकारी दी । विशिष्ट अतिथि यदुनंदन वर्मा प्रगतिशील कृषक ने कृषकों से वृक्षारोपण करने का आवाहन किया । राजीव मिश्रा विषय वस्तु विशेषज्ञ पानी संस्थान ने धान की सीधी बुवाई, ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर श्रवण कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, आदित्य ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, प्रभात मिश्रा एसोसिएट ब्लाक कोऑर्डिनेटर, यजेंद्र राणा एवं प्रवीन क्षेत्रीय समन्वयक, मोनू यादव किसान कार्बन प्रोजेक्ट, सीआरपी बहनों रीता, ज्योति एवं नैंसी, एलआरपी बहन अंजना, एलआरपी भाइयों मनीष संदीप,अर्जुन वर्मा,अंकित, अनुराग आदि सहित प्रगतिशील महिला कृषकों सविता सरिता सुनीता विरजना, गीता आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की तथा वृक्ष लगाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर चितवन के पौधों का रोपण किया गया तथा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को सजावटी पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------