Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न


बरेली, 05जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति प्रो के पी सिंह के नेतृत्व में आज 5 जून 2026 को प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में पर्यावरण संरक्षण, हरित चेतना एवं सतत् विकास को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग परिसर में विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया सक्सेना तथा डॉ. पवन कुमार सिंह तथा विभाग के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । इस अवसर पर यह सन्देश दिया गया कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, पर्यावरणीय संतुलन, औषधि, फल एवं छाया प्रदान के प्रमुख स्रोत भी हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण के वर्तमान दौर में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है । फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण न केवल जैव विविधता को समृद्ध करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण की आधारशिला भी रखता है । कार्यक्रम में डॉ पिंकी गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. मोहित मिश्रा, डॉ अनूप रंजन, डॉ पंकज शर्मा, श्री होरीलाल, श्री समीर, श्री सतेंद्र एवं श्री मुनीश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------