एम जे पी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के प्रबंधन संकाय में प्रवेश हेतु काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित

बरेली,29 जून। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय की प्रवेश समिति द्वारा सत्र 2026-27 के लिए BMS और BHM-CT पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण (Round 1) की काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश सी.यू.ई.टी. (CUET) अथवा 10+2 मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसके साथ ही MBA, MBA (Marketing) एवं MBA (Executive) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। काउंसलिंग एवं प्रवेश सारणी (Round 1):-

| क्र.सं. | विवरण / पाठ्यक्रम | निर्धारित तिथि |
| 1.| पंजीकरण (Registration) – BMS & BHM-CT | 14/05/2026 से 14/06/2026 |
| 2. | काउंसलिंग (Counseling) – BMS & BHM-CT :- 30/06/2026 से 01/07/2026
| 3. | पंजीकरण (Registration) – MBA (सभी वर्ग) :- 01/06/2026 से निरंतर (Ongoing)

महत्वपूर्ण निर्देश:-
अभ्यर्थी आगामी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से अपना ईमेल और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in चेक करते रहें।
आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय द्वारा अगले चरण (Round 2) की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन को परिस्थितियों के अनुसार समय-सारणी में बदलाव करने का पूर्ण अधिकार है
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
