चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी और किरण फाउंडेशन के बीच बड़ा MoU, कम्युनिटी डेवलपमेंट और स्टूडेंट इंटर्नशिप को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने सामाजिक विकास, छात्र इंटर्नशिप और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप को नई दिशा देने के लिए लखनऊ स्थित एनजीओ किरण फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा और समाज के बीच मजबूत सेतु बनाते हुए युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और सामाजिक कार्यों से जोड़ना है।

समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर
इस MoU पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हर्षल शाह और डायरेक्टर विशाल श्रीवास्तव के साथ किरण फाउंडेशन की अमृषा श्रीवास्तव ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
साइनिंग सेरेमनी के दौरान विश्वविद्यालय और संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें स्टूडेंट वेलफेयर विभाग की एसोसिएट डीन डॉ. गुरमिंदर कौर, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (UILS) के डायरेक्टर डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, रिसर्च, इनोवेशन एंड कंसल्टेंसी के एसोसिएट डीन डॉ. अतुल कुमार, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी सहित स्टूडेंट वेलफेयर टीम के सदस्य आयुष मिश्रा, माधव त्रिपाठी और अंकित शर्मा शामिल रहे।


सामाजिक विकास और छात्र अवसरों पर फोकस
इस साझेदारी के तहत कम्युनिटी डेवलपमेंट, सोशल आउटरीच इनिशिएटिव, युवा कल्याण कार्यक्रमों और स्टूडेंट इंटर्नशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, सामाजिक उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए छात्रों को जमीनी स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा और समाज के बीच मजबूत कड़ी बनाने का प्रयास
यह सहयोग चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें अकादमिक संसाधनों को समाज के विकास से जोड़कर सतत सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
