Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

01 से 07 जुलाई के मध्य वन महोत्सव कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन

 

बरेली,01 जुलाई। सम्पूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अवसर पर जुलाई के प्रथम सप्ताह (01 से 07 जुलाई) के मध्य वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद बरेली के अंतर्गत प्रभाग की समस्त रेंजो में 1 से 7 जुलाई के मध्य वन महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर वृक्षारोपण से सम्बन्धित जन जागरूकता के कार्यक्रम का आयेाजन जैसे प्रभात फेरी,नुक्कड नाटक, संस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,वाद- विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन जायेगा। वन महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से ‘‘आम बहार-आपके द्वार‘‘ के तहत आम के पौधों का वितरण किया जायेगा। आज बरेली वन प्रभाग के अन्तर्गत वन महोत्सव के अवसर पर निम्न प्रकार कार्यक्रम आयोजित किये गयेः-
1-बरेली रेंज के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण में डा0 अरूण कुमान,मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उ0प्र0 द्वारा एक बेल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। तदोपरान्त पौध भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2 हजार वृक्ष आम,तुलसी,अनार,अमरूद, सहजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री पी.पी. सिंह,मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन,उ.प्र. बरेली, श्रीमती दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली,श्री विमल किशोर भारद्वाज उप प्रभागीय वनाधिकारी आवंला,श्री संजीव जौहरी उप प्रभागीय वनाधिकारी बरेली व श्री वैभव चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली उपस्थित रहें।
2-फरीदपुर रेंज के अन्तर्गत फरीदपुर कस्बा में पौध भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें कु0 महाराज सिंह मा0 एम0एल0सी0 फरीदपुर द्वारा स्थानीय जनमानस को आम, अनार, तुलसी आदि के लगभग 1000 पौधों का वितरण किया गया। इसके उपरान्त बस स्टैण्ड के पास 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्री ऋशि कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदपुर व अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहा।
3-बहेडी रेंज के अंतर्गत गाॅडविन पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विशय पर बनाये गये। इसके उपरान्त गाॅडविन पब्लिक स्कूल में ही 10 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही बकौली ग्राम पंचायत बहेडी में पर्यावरण संरक्षण विशय पर ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया और ग्राम समाज भूमि पर ही 25 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर श्री एस0एस0 चैहान क्षेत्रीय वनाधिकारी बहेडी, ग्राम प्रधान बकौली, प्रधानाचार्य व छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
4-मीरगंज रेंज अंतर्गत फतेहगंज पष्चिमी विकास खण्ड के रहपुरा चैराहा मंदिर पर आम के पौधों का भण्डारा कराया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणो व राहगीरों को लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री संतोश कुमार मठपाल क्षेत्रीय वनाधिकारी मीरगंज उपस्थित रहें।
5-नबाबगंज रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हाफिजगंज में गा्रम प्रधान हाफिजगंज की उपस्थिति में आम,अनार,जामन आदि के लगभग 500 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री के.के. मिश्रा क्षेत्रीय वनाधिकारी नबाबगंज उपस्थित रहें।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------