Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बरेली, 07 जुलाई। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस.चौधरी की अध्यक्षता में आज मण्डलीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा सर्वप्रथम 12 जुलाई को प्रारम्भ हो रहे वृक्षारोपण की समीक्षा की गयी जिस पर उन्होंनें कहा कि समस्त विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधारोपण किया जाए। बैठक में उन्होंने पाया कि बरेली मंडल के समस्त जनपद जनपद में पौधो का शतप्रतिशत उठान करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु अभी तक भूमि का चयन नही किया गया है वे शीघ्र भूमि का चयन करें।उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जो भी पौधे लगाये जाए वह उच्च कोटि के लगाये जाए तथा उसमेें जियो टैगिंग भी की जाए।
बैठक में उन्होंने पाया कि फार्मर रजिस्ट्री तथा फैमिली आई.डी की भी समीक्षा की और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए स्थित अत्यधिक खराब है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
 बैठक मे निर्देश दिए गए हुए कि सभी डाक्टर्स अपने अपने अस्पताल में निर्धारित समयावधि में बैठ रहे हैं या नही इसका एक बार स्थलीय निरीक्षण किया जाए।
उन्होंने ने कहा कि मा मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये गये थे कि 70 से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने पर प्राथमिकता दी जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में उन्होंने पाया कि पोषण किट वितरण में इस समय मण्डल हमारा पीछे चल रहा है जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी को शीघ्र इसमें सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होेंने बैठक में उपस्थित समस्त मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने जिलों में अस्पतालों का निरीक्षण कर यह अवश्य देख लेें कि अग्निशमन की पूर्ण व्यवस्था है या नही।
 उन्होंने नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की और जो  जनपद में पीछे चल रहे है उनसे सुधार सुधार करने के निर्देश दिए। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान व दस्तक अभियान कि समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि  जिस गांव में डेगू,मलेरिया के केस अधिक आ रहे हैं वहां पर फागिंग तथा साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखा जाए।  आशा शत प्रतिशत गांव में जाए तथा इसकी फीडिंग ई कवच पोर्टल पर भी की जाए। इसके अतिरिक्त तहसील व ब्लाक स्तर पर कैम्प लगाये जाने के भी निर्देश दिए गए जिससे कि अधिक से अधिक लोग इसमें जागरुक हो सकेें। उन्होंने कहा कि समस्त सम्बन्धित अधिकारी संचारी रोग नियत्रण  अभियान में अधिक से अधिक प्रतिभाग करें।
बैठक में उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में यह पाया गया था कि जनपद पीलीभीत में छुट्टा गोवंशों की समस्या अधिक आ रही है जिन्हे गोशालाओं में संरक्षित करने की आवश्यकता है जिस पर जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा बतया गया कि गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही उन गौशालाओं में छुट्टा गोवंशों को संरक्षित किया जाएगा। बैठक में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जिन जिलों में बच्चों का नामांकन नही हो पाया है वहां पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा इसे पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए। उन्होेंने कहा कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को किताबें शत प्रतिशत वितरित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी जनपद आगामी वर्षा के मौसम में बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षा के पूर्ण इन्तजाम किये जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाढ़ की समस्या आती है तो सम्बन्धित जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी को अवश्य अवगत कराए। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए रुहेलखण्ड कि इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जाए।
 उन्होंनेे कहा कि स्टाम्प रजिस्टेशन में इस समय बदायूं की स्थिति खराब चल रही है जिस पर शीघ्र सुधर करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी वसूली की जाए उसे पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बरेली देवयानी ,मुख्य विकास अधिकारी शाहजाहांपुर उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं गायत्री सिंगला, मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत सतीश प्रताप मिश्र सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------