विश्वस्तरीय वर्टिगो डायग्नोस्टिक मशीन का हुआ शुभारंभ

गोन्डा : मंगलवार को शहर केआई टी आईं रोड पर स्थित आर एन पांडेय प्राइवेट हॉस्पिटल लिमिटेड में आज विश्वस्तरीय स्वास्थ्य तकनीक प्रदान करने वाली (चक्कर आने की जाँच एवं निदान मशीन) का शुभारम्भ किया गया। इस मशीन में अब वर्टिगो (चक्कर आने) जैसी जटिल समस्या से पीड़ित मरीजों को उन्नत जाँच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।
इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन अस्पताल के संचालक डॉ राजेश पाण्डेय के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से अब वर्टिगो से संबंधित मरीजों का सटीक परीक्षण एवं बेहतर उपचार गोंडा में ही संभव होगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर इंद्र प्रताप शर्मा डिप्टी जनरल मैनेजर रत्नेश यादव मैनेजर अस्पताल के चंद्र मोहन मिश्रा विशाल शुक्ला, संदीप तिवारी,सत्यवचन शुक्ला, नूरुल हसन संजय शुक्ला सहित अस्पताल के चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

