Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भमोरा बाईपास पर विशाल कांवड़ शिविर एवं भंडारे का हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम

 

बरेली, 03 अगस्त। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बदायूं-बरेली रोड स्थित भमोरा बाईपास, आंवला में स्थापित विशाल भंडारा एवं कांवड़ शिविर का शुभारंभ मा0 जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मा० महापौर डॉ. उमेश गौतम, मा० विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, मा० विधायक नवाबगंज डॉ. एम.पी. आर्य, मा० विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, संबंधित अधिकारी/मंदिर के पुजारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिविर में विश्राम गृह, पूजा स्थल, कांवड़ स्टैंड, विशाल भंडारा, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने तथा व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के झदौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी द्वारा काँवड़ियों को भोजन कराया गया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------