Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

SBI ने लखनऊ के 10 सरकारी स्कूलों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, CSR के तहत 25 लाख रुपये का चेक सौंपा

लखनऊ: भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक श्री रवि रंजन ने 14 सितंबर 2026 को लखनऊ मंडल की यात्रा के दौरान हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ को 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह आर्थिक सहायता बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत प्रदान की गई।

इस वित्तीय सहायता का इस्तेमाल लखनऊ के 10 प्राथमिक सरकारी स्कूलों के उन्नयन के लिए किया जाएगा। पहल का उद्देश्य जिले के शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

बच्चों के समग्र विकास पर जोर

इस अवसर पर श्री रवि रंजन ने कहा कि यह योगदान शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के समग्र विकास के साथ उच्च साक्षरता दर सुनिश्चित करने की दिशा में बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा।

SBI के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री दिपेश राज, महाप्रबंधक श्री विमल किशोर, महाप्रबंधक-प्रथम श्री राजीव कुमार, महाप्रबंधक-द्वितीय श्री कौशलेंद्र कुमार और महाप्रबंधक-तृतीय भी उपस्थित रहे।

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ के संस्थापक और प्रबंध न्यासी श्री हर्षवर्धन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

सामुदायिक कल्याण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

CSR के तहत की गई यह पहल सामुदायिक कल्याण और सुलभ शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय स्टेट बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------