IERTians Let’s Connect-अवध मीट 2026 का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 140 से अधिक पुरातन छात्र; 2001 बैच को मिला विशेष सम्मान

लखनऊ: इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT), प्रयागराज के पुरातन छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह “IERTians Let’s Connect – अवध मीट 2026” 12 और 13 सितंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया गया। समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से 140 से अधिक पुरातन छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुराने साथियों ने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिला।

देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बना चुके IERTians हुए शामिल
समारोह में IERT, प्रयागराज से शिक्षा प्राप्त कर भारत सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रमों, प्रतिष्ठित संस्थानों, कॉरपोरेट जगत, उद्योग, सामाजिक क्षेत्र और फिल्म जगत में कार्य कर रहे पुरातन छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों, उपलब्धियों और संस्थान से जुड़ी यादों को साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके पुरातन छात्रों ने छात्र जीवन के संघर्ष, उपलब्धियों और IERT में बिताए दिनों से जुड़ी स्मृतियां सुनाईं। उन्होंने बताया कि संस्थान ने उन्हें तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा देने के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने की प्रेरणा भी दी।
2001 बैच की सिल्वर जुबली रही समारोह का खास आकर्षण
इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से वर्ष 2001 में IERT से उत्तीर्ण हुए पुरातन छात्रों की सिल्वर जुबली यानी रजत जयंती को समर्पित रहा। 2001 बैच के विद्यार्थियों की 25 वर्षों की यात्रा और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में 2001 बैच के पुराने साथियों का पुनर्मिलन प्रमुख आकर्षण रहा। वर्षों बाद एक साथ जुटे साथियों ने छात्र जीवन की पुरानी यादों को साझा किया और अपने अनुभवों को एक-दूसरे से बांटा।
शिव प्रताप सिंह, सुनील सिंह परिहार और रोहित सिंह ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
-------------------------------------------------------------------------------------------
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक शिव प्रताप सिंह, सुनील सिंह परिहार और रोहित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देश के अलग-अलग शहरों से पुरातन छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने समारोह को भावनात्मक और यादगार बना दिया।
13 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है IERTians Let’s Connect
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नीरज कुमार ओझा ने कहा कि “IERTians Let’s Connect” महज पुरातन छात्रों का मिलन समारोह नहीं है, बल्कि IERT से शिक्षा प्राप्त हजारों विद्यार्थियों के बीच संबंधों, स्मृतियों और मूल्यों को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले 13 वर्षों से लगातार हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
पुरातन छात्रों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए बनेंगे मार्गदर्शन का आधार
नीरज कुमार ओझा ने कहा कि IERT के पुरातन छात्र आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण और समाज की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से पुरातन छात्रों के बीच आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के अवसर भी तैयार होते हैं। अवध मीट 2026 ने IERT से जुड़े पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने के साथ पुरानी यादों को ताजा किया और आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का मंच भी तैयार किया।

