Thursday, September 24, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 36 राज्यों में प्रभारी व सह-प्रभारी किए नियुक्त, स्मृति, विनोद तावड़े और सुनील बंसल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक ढांचे को धार देते हुए देश भर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) से राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सूची में कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ सांसदों और दिग्गज संगठन रणनीतिकारों को अहम राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है। सूची के अनुसार, पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया है:

उत्तर प्रदेश: पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार श्री विनोद तावड़े और श्री जगदीश पटेल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि श्रीमती मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और श्री अनंत ओझा सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हरियाणा: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल व तेलंगाना: संगठन महामंत्री रह चुके श्री सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना दोनों महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में श्री लाल सिंह आर्य, श्री राजेंद्र सिंह और श्रीमती पिंकी कुशवाहा सह-प्रभारी बनाए गए हैं।

पंजाब: वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा और श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगे। इसके अलावा सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर का भी जिम्मा मिला है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

उत्तराखंड व तमिलनाडु: पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु दोनों राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में नई दिल्ली से सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है।

राज्यवार प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की पूरी सूची

---------------------------------------------------------------------------------------------------