प्रेरणा पार्क में गूंज रहा योग का संदेश, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे लोग
आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रेरणा पार्क में नियमित योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। योग कक्षा में बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से शामिल होकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं।

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन में साधकों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। साथ ही नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने तथा मानसिक शांति, एकाग्रता और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
-------------------------------------------------------------------------------------------
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया प्ररेणा पार्क में नियमित योगाभ्यास से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। योग कक्षा का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
योग के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि “नियमित योग अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।
शिविर में शिव पूजन, अश्विनी,मुकेश अग्रवाल, मनोज शुक्ला,मनीष दुबे,विजय श्रीवास्तव,प्रदीप अग्रवाल, अजय,सचिन,अमित, डॉ आलोक, डॉ राजेश श्रीवास्तव, शमीम खान,लाल जी पाठक,रश्मि टण्डन, प्रमिला श्रीवास्तव, गरिमा, ज्योति गुप्ता,प्रतिभा,सुधा श्रीवास्तव, ललिता देवी, जया, लक्ष्मी सहित अन्य ज़न उपस्थित रहे।

