बीबीएयू में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत बाहरी इलाकों में चला सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 22 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर के बाहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के स्वच्छता प्रभारी, शिक्षक, कर्मचारी, सफाई सेवक और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर की सफाई
अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के आसपास स्थित बाजारों, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और घर, दुकान तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया।
कूड़ा न फैलाने का दिया संदेश
-------------------------------------------------------------------------------------------
स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। अभियान में लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए भी जागरूक किया गया।
जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर
विश्वविद्यालय की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के जरिए स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

