Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जयमाल, फेरे और रस्मों के बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार, विदाई के लिए दूल्हा करता रहा इंतजार


वाराणसी: शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन मंडप से फरार हो गई। विदाई की घड़ी आई, लेकिन दुल्हन गायब थी। इतना ही नहीं, दूल्हा पक्ष की ओर से दिए गए जेवर भी लेकर भाग गई। जब घंटों इंतजार के बाद भी दुल्हन नहीं लौटी, तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

यह घटना वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है। दूल्हा सिद्धार्थ कुमार, निवासी भदोही के रतना गांव, अपने परिवार और बारातियों के साथ 6 मार्च को हसनपुर गांव पहुंचा था। शादी का आयोजन भव्य तरीके से किया गया था।
शाम को धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई।
– रातभर शादी की रस्में पूरी हुईं, फेरों के बाद दुल्हन को परिवार की परंपरा अनुसार जेवर पहनाए गए।
– भोर में 4 बजे शादी संपन्न हुई और दुल्हन कुछ देर के लिए अपने घर गई।
– सुबह 8 बजे विदाई तय थी, लेकिन दुल्हन गायब थी।

दुल्हन भाई के साथ हुई फरार!
जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के परिवार से विदाई के बारे में पूछा, तो टालमटोल किया जाने लगा। कुछ समय बाद दुल्हन के पिता ने कहा कि “थोड़ी देर में हो जाएगी,” लेकिन दो घंटे इंतजार के बाद भी कोई हलचल नहीं दिखी।
आखिरकार, दूल्हे के परिवार को शक हुआ और उन्होंने जोर देकर पूछा, तब जाकर खुलासा हुआ कि दुल्हन अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो चुकी थी।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना से बारात में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद लड़के वालों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।

दुल्हन के परिवार वाले भी चुप्पी साधे हुए हैं और उसकी फरारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और दुल्हन की तलाश की जा रही है।