राज्य

किडनी को हेल्‍दी रखने के साथ कई फायदे देती है ये चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

नई दिल्ली : किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंश है, जो हमारे शरीर के अतिरिक्त पानी और गंदगी को निकालने में मदद करता है। लेकिन इसकी महत्वपूर्णता जानते हुए भी, बहुत से लोग इसका ठीक तरह से ध्यान नहीं रखते, जिसकी वजह से वे अन्य किडनी रोग के शिकार बन जाते हैं। किडनी हमारे शरीर में लगा एक ऐसा फिल्टर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है। डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, खराब खान-पान से किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी में स्टोन बनने से लेकर किडनी में कैंसर तक की बीमारियां हो सकती हैं। किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें।

जब किडनी पर जरूरत से ज्‍यादा प्रेशर पड़ता है तो कई बार इसके फेल होना का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान और गलत आदतें और अनियमित जीवन शैली हो सकती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि किडनी की सेहत का ख्याल रखा जाए। इसके लिए कुछ फूड हैं, जो किडनी का खास ख्याल रखते हैं।

किडनी शरीर का अहम हिस्सा है। इसका मुख्‍य काम शरीर से वेस्‍ट मटेरियल को फिल्‍टर कर बाहर निकालना है और शरीर में कैमिकल फ्री और हेल्‍दी ब्‍लड (healthy blood) की सप्‍लाई को बैलेंस करना है। पालक भी किडनी के लिए बेहद जरूरी है। यह एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामिन ए, सी, के, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पालक में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। पालक को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

फूलगोभी को विटामिन सी (vitamin C), फोलेट और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स से भी भरपूर होता है। फूल गोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है। पालक के अलावा अनानास भी किडनी की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गयाहै। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो किडनी संबंधित बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

लहसुन केअलावा शिमला मिर्च भी किडनी के लिए बेहद लाभकारी है। इसका नियमित सेवन करने से किडनी ठीक रखती है। शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें। डॉक्टर के अनुसार, किडनी के लिए लहसुन बेहद लाभकारी है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस बेहद कम मात्रा में मौजूद होते हैं जो किडनी की बीमारी वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं। लहसुन को डाइट में शामिल कर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be