Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बरेली शहर के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अति० सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बी०एल०ओ० के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बरेली,13 जनवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 124 बरेली शहर के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अति० सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बी०एल०ओ० के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय इण्टर कॉलेज के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन-2026 के सम्बन्ध में बी०एल०ओ० को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें उनको आवेदक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु फार्म-6 के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। बी०एल०ओ० द्वारा फार्म-6 भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हुए कहा कि आवेदक का नाम, मकान सं०, पता एवं मोबाईल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित करें। बी०एल०ओ० को बताया गया कि यदि कोई आवेदक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फॉर्म 6 भरते समय आपने फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना E-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है और मोबाईल नम्बर दर्ज होने पर मतदाता E-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में No Mapping वाले मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने एवं उसके तामिला एवं प्राप्ति के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। SIR के नोटिस सुनवाई हेतु बनाये गए सेन्टर की सूचना भी समस्त बी०एल०ओ० प्रदान की गयी।

बी०एल०ओ० को उनके BLO App में SIR के ऑप्शन में Quality Check Of Elector Photo के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी कि निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता के फोटों यदि धुंधले या दिखने में स्पष्ट नहीं है तों BLO App में Quality Check Of Elector Photo के ऑप्शन में फोटा SIR के दौरान लिये गये फोटो से या सम्बन्धित मतदाता से फोटो प्राप्त कर फोटो को अपलोड कर नया फोटो लगा सकते है।

प्रशिक्षण के समय Book A Call के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी कि मतदाता वोटर हेल्पलाईन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से अपनी EPIC संख्या दर्ज कर अपने बी०एल०ओ० से सम्पर्क करने हेतु Request करता है। जिसकी Request बी०एल०ओ० के Book A Call के ऑप्शन में प्रदर्शित होती हैं। बी०एल०ओ० उस ऑप्शन पर क्लिक कर सम्बन्धित मतदाता से वार्ता कर उस पेन्डिंग Book A Call का निस्तारण करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और यह भी बताया गया कि जिसकी Request बी०एल०ओ० के Book A Call के ऑप्शन प्रदर्शित हो रही है उस मतदाता से तुरंत वार्ता कर ली जाये, Book A Call की Request 48 घण्टे से उपर डिफाल्टर में प्रदर्शित न हो।

प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अभिनेत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------