बीबीएयू और युक्ति एडुटेनमेंट के बीच हुआ समझौता, एआई नवाचार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए युक्ति एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की।

कार्यक्रम में डीन ऑफ अकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एआई की समन्वयक डॉ. बबिता पाण्डेय और युक्ति एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के श्री अखिलेश कुमार शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के बीच मजबूत होगी साझेदारी
विश्वविद्यालय और युक्ति एडुटेनमेंट के बीच हुआ यह समझौता शैक्षणिक संस्थान तथा उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और व्यावहारिक अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के अवसर तैयार होंगे।
इस साझेदारी का उद्देश्य एआई आधारित नवाचार और तकनीकी उन्नति के लिए एक मजबूत एवं बेहतर एआई पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। इससे एआई के क्षेत्र में नए अवसरों और सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
-------------------------------------------------------------------------------------------

एआई के क्षेत्र में अनुसंधान और व्यावहारिक उपयोग पर जोर
समझौते के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे संबंधित तकनीकी पहलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच सहयोग से एआई के क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी कौशल को व्यावहारिक जरूरतों से जोड़ने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपा राज, स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी की संकायाध्यक्ष प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. राम चंद्र, प्रो. ओ. पी. शुक्ला, प्रो. शिशिर कुमार, प्रो. रवि कुमार और प्रो. सुभाष कुमार मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

