Thursday, October 1, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बीबीएयू में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत चला अभियान, ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ में शिक्षकों और छात्रों ने लिया हिस्सा

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, सफाई सेवकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने साफ-सफाई करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वच्छता प्रभारी डॉ. रवि शंकर वर्मा के निर्देशन में किया गया।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर

डॉ. रवि शंकर वर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है। इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ परिसर के निर्माण में विश्वविद्यालय के प्रत्येक सदस्य की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से न केवल परिसर को स्वच्छ रखा जा सकता है, बल्कि समाज में भी स्वच्छता को लेकर सकारात्मक जागरूकता पैदा की जा सकती है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी नियमित जिम्मेदारी के रूप में अपनाने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता के जरिए स्वच्छता और स्वच्छ परिसर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------