Thursday, June 25, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


मथुरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने मथुरा प्रवास के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा:
“प्रतीक यादव जी का निधन एक हृदय विदारक घटना है। इस दुखद समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।”

---------------------------------------------------------------------------------------------------