Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बरेली परिक्षेत्र में 01 मई से डिजिटल गन्ना सर्वे प्रारम्भ : उप गन्ना आयुक्त


बरेली, 06मई । बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि आगामी पेराई सत्र 2026-27 हेतु नई गन्ना सर्वेक्षण नीति लागू कर दी गई है, जिसके तहत सर्वेक्षण कार्य 01 मई 2026 से शुरू हो गया है। उप गन्ना आयुक्त ने अवगत कराया कि किसानों द्वारा बोए गए गन्ना क्षेत्रफल का विवरण एस.जी.के. पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा, जहां प्रत्येक किसान को अपना घोषणा-पत्र स्वयं आनलाइन भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई किसान निर्धारित समय में आनलाइन घोषणा-पत्र प्रस्तुत नहीं करता है, तो विभाग द्वारा उसका गन्ना सट्टा पेराई सत्र 2026-27 में किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है।
उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना उत्पादन का सटीक आंकलन सुनिश्चित करने, परादार्शिता बढ़ाने एवं किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उदेश्य से यह सर्वे स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के अंतर्गत जी.पी.एस. के माध्यम से किया जायेगा। उन्होेनें स्पष्ट किया कि सर्वे नीति में पारदार्शिता के दृष्टिगत सर्वे टीम का गठन एवं टीम का प्रशिक्षण करा लिया गया है। सर्वेक्षण कार्यक्रम के अनुसार सर्वे टीम के गांव में पहंुचने की तिथि, सर्वे टीम इंचार्ज के नाम व मोबाइल नम्बर की सूचना सबंधित टीम द्वारा एस.एम.एस. के माध्यम से सर्वे की तिथि से 03 दिन पूर्व किसानों को प्रेषित कर दी जायेगी। गन्ना सर्वेक्षण कार्य संयुक्त टीम के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा। इस में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक के साथ-साथ संबधित सर्किल के किसान की उपस्थिति अनिवार्य होगी, प्रत्येक सर्किल हेतु एक सर्किल इंचार्ज नियुक्त किया जायेगा। उप गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि गन्ना सर्वेक्षण मे जी.पी.एस. का प्रयोग करते समय कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन रजिस्टर के प्रत्येक पृष्ठ पर सर्वे टीम द्वारा हस्ताक्षर भी किये जायेगे।
बरेली परिक्षेत्र की समस्त चीनी मिलों में गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। किसान भाइयों से अनुरोध है कि सर्वेक्षण के समय स्वयं अपने खेत पर उपस्थित रहकर अपनी उपस्थिति में सर्वे करायें जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित न होने पाए। सर्वेक्षण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सर्वेक्षण समाप्ति के पश्चात कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में गन्ना क्षेत्रफल का सारांश (गोश्वारा) तैयार करते हुए कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर के अंतिम पृष्ठ पर संबधित चीनी मिल के सर्वे कर्मी, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक, समिति कार्मिक, सबंधित ब्लाक इंचार्ज, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक वं चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) के संयुक्त हस्ताक्षर उपरान्त सर्वे आंकड़ो को अंतिम रूप दिया जायेगा। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------