Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

बरेली,06मई।अपर जिलाधिकारी(नगर), बरेली की अध्यक्षता में आज जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान श्री प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), बरेली एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली ने अवगत कराया कि सभी विद्यालय निर्धारित मानकों (नॉर्म्स) का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा कोई भी विद्यालय बिना मानकों को पूरा किए संचालित न हो। श्री पंकज सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली ने बताया की कुल 756 विद्यालय वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है, जिनमें से 229 वाहनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 559 वाहन अभी निर्धारित मानकों को पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे वाहनों को 15 मई तक सभी मानक पूर्ण करके आॅनबोर्ड करने के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद बरेली में कुल 5395 वाहन पोर्टल पर ऑनबोर्ड हैं, जिनमें से 196 वाहन विद्यालयों में उपयोग हेतु उपलब्ध हैं।
श्री पंकज सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेलीे ने बैठक में यह भी अवगत कराया गया है कि विद्यालय वाहनों के परमिटों को 4 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है :- 1. धारा 29(ए) (प्रारूप) के अंतर्गत सीधे विद्यालय के नाम पर संचालित वाहन। 2. धारा 27(ए) (प्रारूप) के अंतर्गत विद्यालयों से अनुबंधित परिवहन वाहन। 3. धारा 27(बी) (प्रारूप) के अंतर्गत अभिभावक अथवा वाहन स्वामी द्वारा संचालित वाहन। 4. वेंडर/अभिभावक श्रेणी के अंतर्गत संचालित वाहन। (प्रारूप)

श्री प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), बरेली बैठक में यह निर्देश दिए गए कि ऐसा कोई भी वाहन जो विद्यालय के बाहर विद्यार्थियों को लाता-ले जाता हो तथा जिसकी जानकारी विद्यालय को न हो, उसे चिन्हित किया जाए। साथ ही, सभी अनफिट एवं असुरक्षित वाहनों/जिनके पास वैध फिटनेस, परमिट, बीमा इत्यादि अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं हैं, की पहचान कर उनके स्कलों में प्रतिबन्धित किया जायें।
श्री पंकज सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली ने सभी स्कूल प्रबन्धकों को यह निर्देशित किया है कि विद्यालय वाहनों के चालक एवं परिचालकों का चरित्र प्रमाणपत्र (ब्ींतंबजमत ब्मतजपपिबंजम), वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं बीमा आदि दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं तथा बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को वाहन संचालन की अनुमति न दी जाए।
श्री प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन)े ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को असुरक्षित साधनों, विशेषकर रिक्शा आदि से विद्यालय न भेजें, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। केवल मानक अनुरूप एवं सुरक्षित वाहनों का ही उपयोग किया जाए। बैठक में मो0 अकमल खां, पुलिस अधीक्षक(यातायात), बरेली ने अवगत कराया कि चरित्र सत्यापन में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित व्यक्ति उनके सीयूजी नंबर 9454401032 पर संपर्क कर सकते हैं तथा एसएसपी कार्यालय में स्थापित सिंगल विंडो के माध्यम से भी चरित्र प्रमाणपत्र बनवाया जा सकता है।
श्री मनु शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अवगत कराया कि अभिभावक अपने बच्चों को एलपीजी युक्त वाहनों से विद्यालय न भेजें, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से जोखिमपूर्ण है। साथ ही, सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि अभिभावक-शिक्षक बैठक (च्ज्ड) के माध्यम से इस संबंध में जागरूकता फैलाते हुए सभी अभिभावकों को अवगत कराएं।
श्री प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), बरेली ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 15 मई तक अपने समस्त विद्यालय वाहनों के आवश्यक प्रपत्र, जैसे परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस इत्यादि पूर्ण कर लें। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र पूर्ण न किए जाते है तो उन वाहनों के विरूद्व प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
श्री सौरभ दूबे, अपर जिलाधिकारी(नगर), बरेली ने निर्देश दिए कि विद्यालयों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जाए। साथ ही, विद्यालय समय में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, तेज गति एवं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए तथा अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाई जाए। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विद्यालय स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि विद्यालयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, वाहनों की नियमित जांच की जाए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
बैठक के अंत में अपर जिलाधिकारी(नगर), बरेली द्वारा सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा समयबद्ध तरीके से कार्यों के निष्पादन के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद में विद्यालय परिवहन व्यवस्था को पूर्णतः सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

अंत में श्री राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक(माध्यमिक), बरेली ने कहा कि सभी बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों और हमारी भी समान रूप से जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मोहम्मद अकमल खान (एसपी ट्रैफिक, बरेली), श्री राकेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), बरेली, श्री प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बरेली, श्री पंकज सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बरेली, श्री वैभव सोती, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), श्री अजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली, श्री मनु शर्मा (सीएफओ, बरेली), पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री निर्भय बेनीबाल, डाॅ अंकित बग्गा, सचिव एवं श्री सौभाग्य चैधरी, कोषाध्यक्ष, इंडिपेंडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, श्री निशान्त कुमार, बस एसोसियेशन के पदाधिकारी, श्री जगदीश मलिक, श्री राकेश कालरा, श्री सोमनाथ गुप्ता तथा सभी विद्यालयों के लगभग 110 प्रधानाचार्य एवं ट्रांसपोर्ट मैनेजर उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------