रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में ” A Voice of Youth : Rohilkhand Youth Parliament 2026 ” का सफल आयोजन

बरेली,06मई।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के प्रबंधन संकाय द्वारा “A Voice of Youth: Rohilkhand Youth Parliament 2026” का सफल आयोजन आज प्रो. एस.बी. सिंह ऑडिटोरियम, व्यवसाय प्रशासन विभाग में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य “विकसित भारत 2047: सशक्त युवा, सशक्त भारत” की परिकल्पना को साकार करने हेतु युवाओं को एक सशक्त लोकतांत्रिक मंच प्रदान करना रहा। यह आयोजन “PM-USHA” के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की प्रेरणा उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल रहीं, जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में माननीय कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन एवं पर्यावरण मंत्री की गरिमामयी एवं अलौकिक उपस्थिति रही, जिन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया।
संयोजक प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच एवं संवाद कौशल को विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम है।
कार्यक्रम में डॉ. पी.बी. सिंह (डीएसडब्ल्यू), प्रो. संजय मिश्रा (पैट्रन एवं PM-USHA समन्वयक), एवं डॉ. सौरभ वर्मा (सह-संयोजक) की विशेष उपस्थिति रही। अतिथि वक्ताओं के रूप में प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. विनय खंडेलवाल, श्री हरीश कुमार एवं श्री संजीव कुमार ने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. अमित सिंह एवं प्रो. वी.के. गुप्ता शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। प्रतिभागियों ने संसद की कार्यवाही का प्रभावी अनुकरण करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

पुरस्कृत प्रतिभागियों में गौरी श्रीवास्तव, वैष्णवी श्रीवास्तव, अनामथा जावेद, लक्ष्मी गुप्ता, विनायक शर्मा, अनुराग सिंह, एशिता नायर, यश पाराशरी एवं देवव्रत अर्गवंशी शामिल रहे, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स के रूप में सुश्री वैशाली विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र मौर्य एवं नेहा कथेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मंच संचालन अदिति सक्सेना, अलामीन नकवी एवं सुश्री वैशाली विश्वकर्मा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।यूथ पार्लियामेंट के स्पीकर के रूप में मोहम्मद इनाम खान ने कार्यवाही का सफल संचालन किया। मंच संचालन में सुश्री वैशाली विश्वकर्मा, अदिति सक्सेना एवं अलामीन नकवी रहे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने में अत्यंत सफल रहा ।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
