जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई संपन्न


बरेली, 24 फरवरी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय पोस्ट ऑफिस से आधार सीडिंग की शिकायतें अधिक आ रही हैं, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए । बैठक में उन्होंने कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए जिससे कि हमारा प्रतिशत बढ़ सके।
बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकतर यह देखने में आता है कि अभी भी लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगे रहते हैं तथा आधार कार्ड केंद्र पर आधार कार्ड बनाने वालों की संख्या कम है जिस पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी संख्या बढ़ाई जाए।

बैठक में उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्मिकों को इसका एक बार प्रशिक्षण अवश्य करवा दें ।
बैठक में उन्होंने कहा कि आधार कार्ड केन्द्रो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे लोगों को असुविधा ना हो ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
