Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड की करी समीक्षा

बरेली, 20 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 06 ऐसे इंडीकेटर्स थे, जिसके कारण विगत माह में जनपद की रैंक प्रभावित हुई थी, जिन पर विशेष ध्यान देते हुए प्रगति बनाए रखने और रैंकिंग में सुधार करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, अल्पसंख्यक विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जननी सुरक्षा योजना, कृषि विभाग आदि विभागों की समीक्षा की गयी और निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की अद्यतन स्थिति समय से पोर्टल पर अपलोड करें।

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के समस्त 09 डिविजन तथा दिव्यांग कल्याण विभाग के अन्तर्गत कराए गए गए कार्य तथा निर्माण कार्यों (भवनों) को संचालित कराए जाने हेतु अलग से बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमआईएस पोर्टल से संबंधित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गयी, जिसके अन्तर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला, ड्रग वेयर हाउस, पर्यटन विभाग की 04 परियोजनाएं, रोडवेज बस स्टैण्ड का निर्माण, बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत निर्माण कार्यों आदि को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने और पूर्ण कार्यों का हैंडओवर कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला समन्वय एनआरएलएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------