लाइफस्टाइल

गर्मियों में रोज खाएं फाइबर से भरपूर ये 4 फूड, पेट रहेगा दुरुस्त और वजन भी रहेगा कंट्रोल

नई दिल्‍ली : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर (rich in minerals)भोजन का सेवन जरूरी होता है लेकिन यहां हम आपको बता दें कि शरीर के लिए फाइबर (fiber for body)भी बेहद जरूरी है और इसका सेवन करना भी बेहद जरूरी है। फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट की समस्या को दूर रखता है।

फाइबर वजन भी काबू में रखता है फाइबर के सेवन के लिए आप साबुत अनाज, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और कई फलों व सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फाइबर प्लांट बेस्ड फूड यानी पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। फाइबर दो प्रकार का होता है, सॉल्युबल फाइबर और इनसॉल्युबल फाइबर। यहां हम आपको फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

1. बेरीज

सभी प्रकार की बेरीज जैसे ब्लूबेरी, जामुन, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये पाचन में सहायता करती हैं और कब्ज जैसी बीमारियों को शरीर से दूर रखती हैं। आपको रोजाना मुठ्ठी भर बेरीज का सेवन जरूरी करना चाहिए। आप इन्हें सलाद, स्मूदी, ओट्स या किसी भी डिश में मिलाकर भी खा सकते हैं।

2.एवोकाडो

एवोकैडो एक बेहतरीन फल है जो फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है। एवोकाडो विटामिन सी, ई, के, और बी6 के साथ-साथ राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी स्रोत है। एवोकाडो में मौजूद फाइबर भूख को दबाता है और वजन को काबू में रखता है। यह पेट के गुड बैक्टीरिया को पोषण देकर पाचन को भी बेहतर बनाता है।

2.साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद कर सकता है। गेहूं, राई, जई, जौ, मक्का, ब्राउन राइस, ब्लैक राइस, बाजरा, क्विनोआ जैसे अनाज में फाइबर प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, आयरन, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं।

4. ड्राई फ्रूट्स

नट्स को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नट्स में बादाम, पिस्ता और अखरोट का सेवन कर फाइबर की कमी को दूर कर पाचन को बेहतर और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------