Top Newsउत्तर प्रदेश

आई एम ए ब्लड बैंक बरेली द्वारा थैलेसीमिया नामक गंभीर बीमारी के बचाव एवं रोकथाम हेतु प्रचार रैली का आयोजन

बरेली,10मई। आई एम ए हाल (ब्लड बैंक) जनपद बरेली द्वारा (थैलेसीमिया) Thalassemia नामक गंभीर बीमारी के बचाब एवं रोकथाम हेतु प्रचार रैली का आयोजन किया गया। प्रचार रैली का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश, बरेली एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी के द्वारा झंडी दिखा कर किया गया । प्रचार रैली आई एम ए हाल से चौकी चौराहे से होते हुए पुनः आईं एम ए हाल परिसर तक पहुंची। प्रचार रैली में आई एम ए के डॉक्टर गण के साथ दूर दराज से आये पीड़ित बच्चे एवं उनके अभिभावक भी रैली में उपस्थित रहे। रैली को सफ़ल बनाने में पी0एल0वी0 भुवनेश कुमार यादव, शोएब अली खान, साधना, उन्नति मिश्रा, प्रभा, पूजा का भी योगदान रहा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------