Thursday, June 25, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त फंड का ऐलान, छोटे कारोबारियों को मिलेगा पांच लाख का क्रेडिट कार्ड

 

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार आम बजट 2025-26 पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने नए और छोटे कारोबारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत वित्त मंत्री ने MSME को 10 करोड़ और स्टार्टअप के लिए 20 करोड़ तक का कर्ज देने का ऐलान किया है। नए कारोबारियों को भी 5 साल में दो करोड़ तक का कर्ज मिलेगा। इसके अलावा सरकार की ओर से छोटे कारोबारियों को पांच लाख का क्रेडिट कार्ड भी मिलेगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया जाएगा, जिससे अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त 1.5 लाख करोड़ रुपये का क्रेडिट मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘एमएसएमई हमारे 45% निर्यात के लिए जिम्मेदार हैं। हमें एमएसएमई तक क्रेडिट पहुंच बढ़ाने की जरूरत है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में लेबर इंटेंसिव सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसके तहत, फुटवियर और लेदर उद्योग के लिए विशेष स्कीम लाई जाएगी, जिससे 22 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, सरकार ने यह भी ऐलान किया कि भारत को खिलौनों के क्षेत्र में एक ग्लोबल हब बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, जिससे देश की उत्पादन क्षमता और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------