उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा विभागीय कार्यों में तेजी लाने के पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम

लखनऊ!दिनांक: 12 फरवरी 2026,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी, UPRRDA ने लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। सीईओ, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने अधिकारियों को दिये स्पष्ट आदेश, कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्यवाही।
में आज दिनांक 12.02.2026 को श्री अंकुर कौशिक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) की अध्यशक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के अंतर्गत अवशेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
श्री अंकुर कौशिक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आदेशों एवं भारत सरकार की गाईड लाइन के संबंध में लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED) एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी ।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत सभी अवशेष कार्यों को हर हाल में 31 मार्च 2026 से पूर्व पूर्ण किया जाए। समीक्षा के दौरान जनपदवार प्रगति, निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति, गुणवत्ता नियंत्रण, वित्तीय व्यय तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। जिन परियोजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर से कम है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर गति प्रदान की जाए। साथ ही, गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए पीएमजीएसवाई के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुरूप ही निर्माण कार्य संपादित किए जाएं।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यस्थलों पर तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें।
इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि पीएमजीएसवाई-III के अंतर्गत सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण हों, जिससे ग्रामीण जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके और गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
बैठक में मुख्यर अभियन्ता लोनिवि श्री के0के0 श्रीवास्तषव, आरईडी अधिक्षण अभियन्ताग श्री रोहित जी, ए.के. राय उप मुख्य अभियंता UPRRDA, देवेंद्र सिंह मुख्य अभियंता UPRRDA, टी.डी. सिंह एसटीओ UPRRDA, मायाराम गुप्ता वरिष्ठ अभियंता UPRRDA एवं अन्यह अधिकारी उपस्थित हुए ।


