रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, एन एस एस संयोजक एवं सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की विशेष बैठक आयोजित

बरेली,14अप्रैल। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कुछ कार्यक्रम आयोजित किये जाने के उद्देश्य से सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, एन एस एस संयोजक, सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों की कल एक विशेष बैठक माo कुलपति जी की अध्यक्षता में बुलाई गई, जिसमें इस अधिनियम के समर्थन में करवाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम हेतु योजना बनाई गई l माo कुलपति जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिला नेतृत्व को भारतीय राजनीति में सम्मान देने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम उठा रही है l इस पावन कार्य में विश्वविद्यालय अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी तत्परता और निष्ठा प्रदर्शित करता है l कार्यक्रम में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, चीफ प्रॉक्टर, वार्डन्स, एन एस एस संयोजक, सभी महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ प्रो शोभना सिंह, प्रो अनिता त्यागी , प्रो अर्चना गुप्ता , प्रो तूलिका सक्सेना , कुलसचिव हरीश चंद , उपकुलसचिव सुनीता यादव आदि उपस्थित रहे l


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
