Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव का शुभारंभ: विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय को निबंध प्रतियोगिता आयोजन संबंधी दिए गए निर्देश

 


बरेली,30 जून।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत से पूर्व दीक्षोत्सव का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों को किया जाएगा ।इसी के अंतर्गत जहां एक ओर पिछले वर्ष की भांति गोद लिए गए गांवों के विद्यालयों में भाषण, निबंध, चित्रकला ,काव्य, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा वही इस वर्ष दीक्षोत्सव के अंतर्गत संबद्ध महाविद्यालय को भी सम्मिलित किया जाएगा। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि राजभवन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप
विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित ,स्ववित्तपोषित महाविद्यालयो द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी और इसकी विस्तृति रिपोर्ट सांस्कृतिक केन्द्र को प्रेषित की जाएगी। इसी संबंध में महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्हें 15 जुलाई 2026 तक इस प्रतियोगिता को संपन्न करवा कर 17 जुलाई 2026 तक इसकी फोटोग्राफ सहित इसकी रिपोर्ट और प्रथम तीन विजेताओं के नाम विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र की ई – मेल cuturalcenter @gmail.com पर 17 जुलाई तक प्रेषित करना हैं।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------