मनोरंजन

कबीर खान संग नई फिल्म के लिए Kartik Aaryan ने कसी कमर, इस चैंपियन की बायोपिक में अब आएंगे नजर

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के उभरते हुए कलाकारों में एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम शामिल रहता है। लंबे समय से कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि कार्तिक चंदू चैंपियन मूवी के डायरेक्टर कबीर खान संग वापसी के लिए कमर कस चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस आने वाली मूवी की शूटिंग का काम भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होने वाली है। आइए इस लेख में कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग मूवी के बारे डिटेल्स में जानते हैं-

कार्तिक और कबीर की अगली फिल्म
साल 2024 में प्रदर्शित फिल्म चंदू चैंपियन में फिल्मकार कबीर खान ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को निर्देशित किया था। यह फिल्म पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रहे मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित रही। कार्तिक और कबीर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, वह भी चंदू चैंपियन की तरह ही एक अन्य स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर।

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, कबीर कश्मीर की महिला किक बॉक्सिंग खिलाड़ी तजामुल इस्लाम के जीवन से प्रेरित फिल्म बना रहे हैं। जिसमें उन्होंने कार्तिक को तजामुल के कोच की भूमिका निभाने के लिए चुना है। हालांकि, अभी तक इस बात पर रहस्य बरकरार रखा गया है कि तजामुल इस्लाम की भूमिका कौन सी अभिनेत्री निभा रही है। सोमवार को मुंबई में कबीर ने मुंबई स्थित एक रेस्त्रां में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। पहले ही दिन करीब 70 जूनियर कलाकारों के साथ शूटिंग की गई। जल्द ही कार्तिक भी इस फिल्म की टीम से जुड़ेंगे। फिल्म का मुंबई शेड्यूल करीब दो सप्ताह का है। उसके बाद फिल्म की टीम अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए कार्तिक समेत कश्मीर रवाना होगी।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में
निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म के अलावा आने वाले समय में कार्तिक आर्यन अन्य कई मूवीज में नजर आएंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

भूल भुलैया 4

आशिकी 3

निर्देशक अनुराग बसु की अनटाइटल फिल्म

नागजिला

---------------------------------------------------------------------------------------------------