Karwa Chauth 2025 : करवाचौथ व्रत में पढ़े ये चमत्कारी मंत्र , दीपक घी से भरा रहना चाहिए

Karwa Chauth 2025 : सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा पालन किया जाने वाला खास व्रत करवाचौथ अख्ंष्ड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस बार ये व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सभी महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता, चंद्र देव, गणेश जी, शिव-पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का विधान है। करवा माता की पूजा और कथा सुनने के बाद व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं। आइये जानते है करवा चौथ पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रों का जाप
करवा चौथ व्रत के दिन पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सबसे पहले कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।ये मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ हैं।

पूजन-सामग्री
इसमें 10 से 13 करवे (करवा चौथ के लिए ख़ास मिट्टी के कलश) रखे। पूजन-सामग्री में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि थाली में रखें। दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी रहना चाहिए, जिससे वह पूरे समय तक जलता रहे।
