यूपीडब्लूजेयू में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अजय त्रिवेदी बने प्रदेश महामंत्री; रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी

लखनऊ: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने शनिवार को राजधानी में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और आज समाज समाचारपत्र के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को प्रदेश महामंत्री नामित किया।

रोहित महेश्वरी बने संगठन सचिव
प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर और आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
45 जिलों में बन चुकी हैं संगठन की इकाइयां
नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाइयां गठित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन की इकाइयों के गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन में निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका
-------------------------------------------------------------------------------------------
आईएफडब्लूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन आमसभा से कराया जाएगा।
बैठक में ये पदाधिकारी और पत्रकार रहे मौजूद
बैठक में यूपीडब्लूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

