NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा

नई दिल्ली: केंद्र ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। इसके अलावा NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने मंदिर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई भी किया है। जानकारी के अनुसार सशस्त्र दस्ते ने आज सुभ-सुबह 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

आपको बता देंकि, राष्ट्रपति पद उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि, मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी।

विदित है कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘वीआईपी’ सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद भावी राष्ट्रपति को CRPF के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper