Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

शिक्षक संघ (रूटा) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

बरेली, 07 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (परिसर )बरेली में कल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह विश्वविद्यालय के पांचालगृह में माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह के आशीर्वाद तथा शिक्षक संघ के चुनाव में कुलपति द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रोफेसर विनय ऋषिवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रोफेसर विनय ऋषिवाल ने अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह,महामंत्री पद पर डॉ सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष पद पर डॉ.रामकेवल, संयुक्त मंत्री पद पर डॉ प्रिया सक्सेना , कोषाध्यक्ष पद पर डॉ पंकज राय को शपथ दिलाई। शिक्षक संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के नियमानुसार शिक्षकों के हितों की रक्षा व विश्वविद्यालय के विकास एवं संचालन में सकारात्मक सहयोग प्रदान करते रहने की शपथ ली। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों के हितों तथा विश्वविद्यालय के विकास व चुनौतियों के संदर्भ में अपने विचार साझा किए । शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ सुरेश कुमार ने शिक्षक संघ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा विश्वविद्यालय के विकास में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर विनय ऋषिवाल (पर्यवेक्षक) ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को अपना आशीर्वादप्रदान किया तथा शिक्षकों के हितों व विश्वविद्यालय के विकास में सहयोग प्रदान करते रहने के संदर्भ में अपने विचार रखें। मंच का संचालन डॉ. सुरेश कुमार (महामंत्री )शिक्षक संघ व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रिया सक्सेना (संयुक्त मंत्री) ने किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर एस. एस. बेदी, प्रोफेसर ए.के.सिंह,प्रोफेसर सुधीर वर्मा, प्रोफेसर संतोष अरोड़ा, प्रोफेसर अर्चना गुप्ता, डॉ अनीता त्यागी, तथा डॉ पवन कुमार सिंह डॉ.रामबाबू सिंह तथा अन्य गणमान्य शिक्षक, छात्र व कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------