उत्तर प्रदेशराज्य

‘कोई सवाल ही पैदा नहीं होता’, राजनीति से संन्यास पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर मंगलवार को चुनाव होने वाला है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती की जगह किसी और को मौका मिल सकता है और इस नए चेहरे के सुर्खियों के बीच आकाश आनंद का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि इस बीच मायवाती ने सोमवार को सिलसिलेवार कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपने संन्यास को लेकर चल रहे संभावनाओं पर भी स्पष्टीकरण दिया है.

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को समर्पित रहने का फैसला अटल.’

उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए कहा, ‘अर्थात सक्रिय राजनीति से मेरा सन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. जबसे पार्टी ने श्री आकाश आनन्द को मेरे ना रहने पर या अस्वस्थ विकट हालात में उसे बीएसपी के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है तबसे जातिवादी मीडिया ऐसी फेक न्यूज प्रचारित कर रहा है जिससे लोग सावधान रहें.’

-------------------------------------------------------------------------------------------

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘हालाँकि पहले भी मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने की अफवाह उड़ाई गयी, जबकि मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ऐसे ही आफर को यह कहकर ठुकरा दिया था कि राष्ट्रपति बनने का मतलब है सक्रिय राजनीति से सन्यास लेना जो पार्टी हित में उन्हें गवारा नहीं था, तो फिर उनकी शिष्या को यह स्वीकारना कैसे संभव?’

---------------------------------------------------------------------------------------------------