Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली में व्याख्यान का आयोजन।

बरेली, 27 मई। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली के एनबीए एक्रिडेटेड एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों हेतु एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। आपरेशंस मैनेजमेंट पर नोयडा की आपरेशंस केयजन इंक कंपनी के इंडिया हेड एवं वाइस प्रेसीडेंट देवयान भट्टाचार्य ने व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डा. अनुज कुमार (एच.ओ.डी. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस) ने देवयान भट्टाचार्य का स्वागत किया तथा एलुमनस एसआरएमएस सीईटी- बीटेक (1998-02) के विद्यार्थी रहे देवयान भट्टाचार्य के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

देवयान भट्टाचार्य ने एमबीए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं को आपरेशंस मैनेजमेंट विषय पर ग्लोबल स्तर पर इंडस्ट्री द्वारा वर्तमान में अपनाई जा रही नीतियों एवं तकनीकों की जानकारी दी और इससे जुड़ी प्रत्येक सूक्ष्म जानकारी से अवगत कराया। अंत में देवयान भट्टाचार्य ने छात्र – छात्राओं के मन में उठने वाले विभिन्न प्रश्नो का उत्तर दिया। यह व्याख्यान संस्थान के एम.बी.ए. सेमीनार हाल में आयोजित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर डा. अनुज कुमार (एच.ओ.डी. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस) ने देवयान भट्टाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना की। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट