Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गुजरात विमान हादसे पर RLD के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने जताया दुःख

लखनऊ 13 जून। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव श्री विजय श्रीवास्तव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विमान हादसे में अनेक निर्दोष लोगों की दुखद मृत्यु हुई। यह घटना पूरे देश के लिए एक अत्यंत पीड़ादायक क्षण है। राष्ट्रीय लोक दल इस असमय दुःखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------