Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा AI अभियान एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास “AI for All” में सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराने का अनुरोध

बरेली,04अप्रैल।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने “AI for All” ऑनलाइन अभियान में सक्रिय प्रतिभाग सुनिश्चित करने हेतु सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी किया है।

यह अभियान महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर द्वारा टाटा फाउंडेशन एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:-
: रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 02 अप्रैल, 2026, दोपहर 12:00 बजे से
: रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि: 09 अप्रैल, 2026, दोपहर 12:00 बजे तक
: रजिस्ट्रेशन लिंक: https://iur.is/MPIT_AI

कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह ने कहा:
“यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब विद्यार्थी AI के प्रति जागरूकता अभियान से जुड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। मैं सभी प्राचार्यों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने यहाँ अधिकतम छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएँ।”

कुलसचिव श्री हरीश चंद ने बताया:
“सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने संस्थान के समस्त छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि विश्वविद्यालय इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास में सफलतापूर्वक भाग ले सके।”

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों से यह भी अनुरोध किया है कि वे विद्यार्थियों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराएँ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------