Featured NewsTop News

सच्चिदानंद सिंहा समाजवाद के सच्चे चेहरे थे, गांधी-लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया: विजय कुमार लाल श्रीवास्तव

लखनऊ: सोशलिस्ट थिंकर और प्रबुद्ध जन परिषद के संयोजक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने श्रद्धेय सच्चिदानंद सिंहा को याद करते हुए उन्हें समाजवाद का सच्चा चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद सिंहा जी पूज्य बापू और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले सच्चे समाजवादी राजनेता थे।

उन्होंने कहा कि देश में समाजवाद को स्थापित करने की विचारधारा गांधी जी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, चंद्रशेखर जी, मुलायम सिंह यादव, किशन पटनायक, मधु लिमये, जनेश्वर मिश्र और सच्चिदानंद सिंहा जी के बताए रास्ते से ही आगे बढ़ाई जा सकती है।

सच्चिदानंद सिंहा के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर

विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सच्चिदानंद सिंहा जी ने समाजवादी विचारधारा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का काम किया। उनके विचारों और संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाकर ही समाजवाद के मूल सिद्धांतों को मजबूत किया जा सकता है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

उन्होंने कहा कि गांधी जी और डॉ. लोहिया समेत समाजवादी विचारधारा से जुड़े महापुरुषों के रास्ते पर चलना ही देश में वास्तविक समाजवादी व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग है।

‘भारत को समाजवादी राष्ट्र बनाया जा सकता है’

विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सच्चे मायने में भारत को समाजवादी राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसके लिए समाजवादी विचारधारा के उन सभी प्रमुख नेताओं और चिंतकों के विचारों को समझना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है, जिन्होंने देश में समाजवाद की मजबूत नींव रखने का काम किया।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------