किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि — चौधरी सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज ग्राम हिंगुवां, जनपद बागपत में किसान नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि सत्यपाल मलिक जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में किसानों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव निर्भीक होकर आवाज़ उठाई। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाना ही सत्यपाल मलिक जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किसान नेता श्री तरुण पटेल, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह, लोकदल के प्रदेश पदाधिकारियों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय सत्यपाल मलिक जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
