Saturday, February 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

सोनी सब के तेनाली रामा में विजयनगर के लिए खतरे के मास्टरमाइंड गिरगिट राज से हुआ तेनाली रामा का आमना-सामना

मुंबई, जनवरी, 2025: सोनी सब का लोकप्रिय शो तेनाली रामा अपनी अनोखी कहानियों और बुद्धिमत्ता से भरपूर रोमांचक घटनाओं से दर्शकों को लगातार लुभा रहा है। इस शो में तेज-तर्रार तेनाली रामा (कृष्ण भारद्वाज) की अनूठी बुद्धिमानी और हास्य से भरी रोमांचक यात्रा दिखाई जा रही है। हाल ही के एपिसोड्स में, तेनाली लंबे समय बाद विजयनगर राज्य में वापसी करते हैं, जहां नई और कठिन चुनौतियाँ उनका इंतजार कर रही हैं। अपनी चतुराई और हाजिरजवाबी के साथ वह राज्य की रक्षा करने के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करते हैं। दर्शकों ने देखा कि दो साल बाद जब तेनाली विजयनगर की शत्रुतापूर्ण राजदरबार में लौटते हैं, तो उन्हें न केवल लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है, बल्कि एक जटिल मामले को भी हल करना होता है, जिससे उनकी बुद्धिमत्ता और दृढ़ निश्चय की कड़ी परीक्षा होती है।

आगामी एपिसोड्स में, तेनाली रामा का सामना गूढ़ शक्तियों वाले एक रहस्यमयी व्यक्ति गिरगिट राज (सुमित कौल) से होगा, जो गुप्त रूप से विजयनगर के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। जैसे-जैसे तेनाली सुरागों को जोड़ते हैं, उन्हें पता चलता है कि दो साल पहले जो अजीब घटनाएँ हुई थीं, उनके पीछे गिरगिट राज ही था और उसी की साजिश के कारण तेनाली को विजयनगर से निष्कासित कर दिया गया था।
समय तेजी से बीत रहा है, क्या तेनाली अपनी चतुराई से गिरगिट राज को मात देकर विजयनगर को इस संकट से बचा पाएंगे?

कृष्ण भारद्वाज, जो तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा: “दो साल बाद राजदरबार में लौटना तेनाली रामा के लिए एक भावनात्मक सफर है, लेकिन जब राज्य खतरे में हो, तो अतीत के बारे में सोचने का समय नहीं होता। तेनाली बिना यह जाने ही गिरगिट राज से टकरा जाएंगे कि वही उनके निर्वासन का कारण था और अब पूरे विजयनगर को नष्ट करने की साजिश रच रहा है। दर्शकों को तेनाली की बेजोड़ बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प देखने को मिलेगा, जब वह विजयनगर की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। ये एपिसोड कई रोमांचक मोड़ों और अप्रत्याशित घटनाओं से भरपूर होंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।”
देखना न भूलें तेनाली रामा, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर!

---------------------------------------------------------------------------------------------------