Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने जनपद में वीवीआईपी के 30 जून को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,परखी व्यवस्थाएं

बरेली,28 जून। जनपद बरेली में दिनांक 30 जून को प्रस्तावित वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कल सर्किट हाउस सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, जल निगम तथा अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी का प्रस्तावित भ्रमण जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए भ्रमण कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त ,उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारीगण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------