Top Newsदेश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में किस देश के कितने यात्री थे सवार? सामने आया पूरा डेटा

 

Air India Plane Crash, Plane Crash, air india, Ahmedabad London Flight, Ahmedabad Plane Crash, Gujarat Plane Crash, Plane Crash passengers, एयर इंडिया विमान दुर्घटना, विमान दुर्घटना, एयर इंडिया, अहमदाबाद लंदन उड़ान, अहमदाबाद विमान दुर्घटना, गुजरात विमान दुर्घटना, विमान दुर्घटना यात्री

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान- AI171 क्रैश हो गया है। ये विमान गुरुवार को 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का ये विमान क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल से भयानक मंजर सामने आए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि क्रैश होने वाले एयर इंडिया के इस विमान में किस देश के कितने नागरिक सवार थे।

किस देश के कितने नागरिक थे सवार?
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जो कि एक बोइंग 787-8 विमान है, उसने अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी और थोड़ी ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।