Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया शानदार प्रदर्शन

बरेली,05 अप्रैल।महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र से समाचार पत्र समूह दैनिक जागरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद मिरिंडा हाउस , दिल्ली विश्वविद्यालय,नई दिल्ली में दो युवाओं ने चर्चा के लिए विभिन्न मुद्दों एवं बिलों पर तार्किक वक्तव्यो के माध्यम से चर्चा परिचर्चा में प्रतिभाग किया । दीपांशु दीप ने विपक्ष में तथा सुनैना सक्सेना ने पक्ष की टीम में प्रतिभागिता की। इस राष्ट्रीय युवा संसद के लिए चार अलग अलग विषयो के 2 बिलों और 2 मुद्दों पर चर्चा के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर टीम के सदस्यों का चयन किया गया जिनमें प्रथम बिल एक राष्ट्र एक चुनाव, दूसरा प्रसारण सेवाओं में सुधार, तीसरा न्यायिक सेवाओं में सुधार की समीक्षा तथा चौथा विषय उपासना स्थल ( विशेष प्रावधान अधिनियम 1991) है ।इसमें चौथे सत्र में उपासना स्थल विषयक चर्चा में विश्विद्यालय के दोनों प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में दिल्ली विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी रहे। इनके साथ
विषय विशेषज्ञों एवं अन्य विशेषणकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा विद्यार्थियों के इस तार्किक और स्पष्ट प्रदर्शन को सराहा गया । दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो . के .पी.सिंह, कुलसचिव श्री हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय, प्रो.विनय वर्मा डॉ. इंदरप्रीत , डॉ.रीना , डॉ .सौरभ, डॉ. अतुल, श्री तपन वर्मा सहित समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कल्चर क्लब के सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------