जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

बरेली,07अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा बैठक कल कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की फार्मर रजिस्ट्री बनवायी जाए तथा गांव-गांव में कैंप भी लगाए जाएं।
समस्त तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी पेंडेंसी है उसे 15 अप्रैल तारीख तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लें ।

बैठक में सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि इसकी निरंतर समीक्षा भी की जाए तथा समस्त लेखपालों से इसकी रिपोर्ट भी ली जाए व इसमें ए.डी.ओ. पंचायत की भी सहायता ली जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी ( वि /रा ) संतोष सिंह,उपनिदेशक कृषि हिमांशु पांडे सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
