TISS ने आखिरी समय में बदला फैसला, CJI सूर्यकांत नहीं होंगे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि
मुंबई: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के 86वें दीक्षांत समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे। संस्थान ने समारोह से कुछ दिन पहले मुख्य अतिथि के नाम में बदलाव किया है। अब टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश 22 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
पहले CJI सूर्यकांत को किया गया था आमंत्रित

TISS का 86वां दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना था। इसके लिए CJI जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रविंद्र घुगे को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था।
हालांकि, निर्धारित कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले TISS ने ईमेल के जरिए समारोह स्थगित किए जाने की जानकारी दी थी। संस्थान ने कार्यक्रम टालने के पीछे “अप्रत्याशित परिस्थितियों” का हवाला दिया था।

22 अगस्त को होगा दीक्षांत समारोह
स्थगित होने के बाद अब TISS का 86वां दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर CJI सूर्यकांत की जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश शामिल होंगे। संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि में बदलाव के संबंध में उपलब्ध जानकारी में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।
