UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों और संस्थानों में महत्वपूर्ण स्तर पर तैनाती में बदलाव किया गया है।

शुभा वर्मा बनीं श्रमायुक्त
राजस्व विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत शुभा वर्मा को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से स्थानांतरित कर महानिदेशक, निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग की कमान
महानिदेशक, निबंधन के पद पर कार्यरत नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है।
अरुण कुमार को ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी
अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पद पर तैनात अरुण कुमार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है।
जे. रीमा को मिला अतिरिक्त प्रभार
विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग जे. रीमा को उनके वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

दीपा रंजन संस्कृति विभाग में तैनात
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग बनाया गया है।
संजय कुमार सिंह-1 को अतिरिक्त जिम्मेदारी
विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य के पद पर कार्यरत संजय कुमार सिंह-1 को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रिया केजरीवाल को मिला नया दायित्व
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग नियुक्त किया गया है।
संदीप भागिया बने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद द्वितीय में अपर आयुक्त, राज्य कर के पद पर कार्यरत संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
