Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Weather: यूपी में अगले कुछ दिन होगी रिमझिम बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी

UP Rain Alert: उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिन तक रिमझिम बारिश हो सकती है। बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 28 सितम्‍बर तक ऐसी ही बारिश का ये सिलसिला जारी रह सकता है। इस साल सितम्‍बर के महीने में जैसी बारिश हुई है उससे मौसम विज्ञानी लगातार मॉनिटरिंग करने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से पश्चिम विक्षोभ आ रहा है। इसका असर यूपी में भी दिखेगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश और गरज-चमक का ये सिलसिला 28 सितम्‍बर तक जारी रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दक्षिणी पूर्वी यूपी में एक चक्रवात भी बना हुआ है। यूपी के मध्‍य क्षेत्र में मॉनसून टर्फ लाइन बनी हुई है। इन सब वजहों से 28 सितम्‍बर तक वेस्‍ट यूपी और पूर्वी यूपी के हिस्‍सों में बारिश होने की सम्‍भावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ और आसपास के बड़े क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे।

गुलाबी सर्दी दे सकती है दस्‍तक
इसी दौरान गुलाबी सर्दी भी दस्तक दे सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 28 सितम्‍बर तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------