समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी, अखिलेश यादव ही कर सकते हैं गांवों का समग्र विकास: विजय श्रीवास्तव
लखनऊ: वरिष्ठ समाजवादी नेता और सोशलिस्ट थिंकर विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी को किसानों और ग्रामीणों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि किसानों का भला, आत्मनिर्भर गांव और समग्र विकास का विजन समाजवादी विचारधारा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है।

बीजेपी सरकार पर लगाए किसान विरोधी होने के आरोप
विजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांवों और किसानों की समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है और गांवों के मजदूरों का भी शोषण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है।
2027 विधानसभा चुनाव में बदलाव का जताया भरोसा
उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है।
अखिलेश यादव को बताया किसानों की आवाज उठाने वाला नेता
वरिष्ठ समाजवादी नेता ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं और प्रदेश के विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं।
उन्होंने अंत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह अमर रहें, धरती पुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव अमर रहें, अखिलेश यादव जिंदाबाद और समाजवाद जिंदाबाद के नारे के साथ अपनी बात रखी।

